रोजगार और शिक्षा पर बल
जवाहर गेट प्रभाग के नए नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय शिरभाते का कहना

* उच्च शिक्षित नगरसेवक, विलास इंगोले के नेतृत्व में विकास कार्यो को बढाना है आगे
अमरावती/दि.4 – जवाहर गेट-बुधवारा प्रभाग 14 के नवनिर्वाचित कांग्रेस नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय शिरभाते ने कहा कि, अजेय नगरसेवक विलास इंगोले के नेतृत्व में प्रभाग के विकास कार्यो को आगे बढाने के साथ नित्य कामों पर भी ध्यान दिया जाएगा. शिरभाते ने कहा कि, इंगोले का अखंड नेतृत्व रहने से जवाहर गेट प्रभाग में काफी विकास कार्य हुए हैं. यहां इन कार्यो में निरंतरता बनाए रखनी होगी. वे भी एक घटक के रुप में काम करेंगे.
अमरावती मंडल से खास चर्चा में प्रा. डॉ. शिरभाते ने बताया कि, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए वे और उनका पूरा पैनल विलास इंगोले, मनोज राजू भेले, सुनीता भेले, ललिता सुरेश रतावा सदैव सक्रिय रहे हैं. स्वयं उच्च शिक्षित संजय शिरभाते ने बताया कि, आज प्रभाग के युवाओं को रोजगाराभिमुख उच्च शिक्षा के गाइडंस की बडी जरुरत है. दूसरी बार नगरसेवक बने संजय शिरभाते ने कहा कि, युवाओं को रोजगार दिलाने से पूरा घर परिवार संवरता है. इसलिए उनका जोर प्रभाग के मूलभूत सुविधाओं के काम के साथ ही रोजगार पर रहनेवाला है. संजय शिरभाते को मनपा सदन का अनुभव है ही. उसमें भी उनके पैनल का नेतृत्व विलास इंगोले कर रहे हैं. जो मनपा सदन के सर्वाधिक अनुभवी व्यक्तित्व हैं.
प्रा. डॉ. शिरभाते ने बताया कि, स्वच्छता का काम प्रत्येक प्रभाग का प्रमुख काम होता है. लोगबाग भी गंदगी को लेकर सर्वाधिक शिकायत करते हैं. जवाहर गेट प्रभाग भी अछूता नहीं है. सौभाग्य से विलास इंगोले और सुनीता राजू भेले इन नगरसेवकों ने प्रशासककाल में भी प्रभागवासियों की नित्य सेवा जारी रखी. दैनंदिन कार्यो पर बराबर नजर रखी. लोगों को जनसमस्याओं से छुटकारा दिलवाया. ऐसे में स्वच्छता का टाइम टेबल बना हुआ है. बस जाकर एक चक्कर मारना पडता है. लोगों के दैनंदिन कामकाज की शिकायतों को दूर करने पूरा पैनल विलास इंगोले, ललिता रतावा, सुनीता भेले और वे खुद सदैव तत्पर रहते आए हैं.
* पुत्र बन रहा एमबीबीएस डॉक्टर
महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करनेवाले प्रा. डॉ. संजय शिरभाते उच्च शिक्षित हैं. उनके परिवार में पत्नी सारिका शिरभाते हैं. बडे पुत्र हिमांशु एमबीबीएस डॉक्टर बनने जा रहे हैं. जबकि छोटा बेटा करण इंजीनियरिंग कर रहा है. प्रा. डॉ. संजय शिरभाते ने इंजीनियरिंग पश्चात एमए, एमबीए, एलएलबी, पीटीएम की डिग्री प्राप्त की. उसी प्रकार उन्होंने शोध भी किया है. उन्हें डॉक्टरेट हासिल है. डॉ. शिरभाते बताते हैं कि, चारों का मजबूत ग्रुप बन जाने से जवाहर गेट प्रभाग 14 में विकास की नई इबारत इस बार लिखी जानी है.





