श्रीराम नवमी शोभायात्रा कार्यालय का उत्साहपूर्ण उद्घाटन
डॉ. संतोष महाराज और कारंजेकर बाबा की उपस्थिति

* इस बार भी भव्य-दिव्य होगी 26 मार्च की शोभायात्रा
* दर्जनों जीवंत झांकियां और भव्य श्रीराम प्रतिमा
अमरावती /दि.13 – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आगामी 26 मार्च को श्रीराम नवमी उपलक्ष्य आयोजित भव्य शोभायात्रा के कार्यालय का श्रीगणेश गुरुवार शाम अमृत चौघडिया में शिवधारा आश्रम के पूज्य संत डॉ. संतोष महाराज और अभा महानुभाव परिषद के संत कविश्वर कुलाचार्य कारंजेकर बाबा के हस्ते किया गया. दोनों ही संतों ने भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का आवाहन युवा पीढी से किया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, दशकों से चली आ रही शोभायात्रा की परंपरा सदियोें तक चलेगी और भारत वर्ष के मर्यादा पुरुषोत्तम अनादिकाल तक सभी को प्रेरित करते रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि, श्रीराम शोभायात्रा को यशस्वी करने के लिए अंबानगरी के समस्त हिंदू समाज के विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले गणमान्य योगदान कर रहे हैं. शोभायात्रा समिति में अध्यक्ष रोहित देशमुख, कार्याध्यक्ष चंद्रकुमार उर्फ लप्पीसेठ जाजोदिया, स्वागताध्यक्ष संजय बत्रा, पुरुषोत्तम बजाज, उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश विश्वकर्मा, रविराज देशमुख, प्रवीण सावले, लवीना हर्षे, सचिव एड. प्रशांत देशपांडे, सहसचिव विशाल कुलकर्णी, सहसचिव सुधीर बोपुलकर, कोषाध्यक्ष अमरजी लुल्ला, सहकोषाध्यक्ष आकाश पाली, संयोजक गुरुदयालसिंह बावरी, सहसंयोजक दुर्गेश ठाकुर, अश्विनी चौधरी, संयोजिका कु. शुद्धोमती आसरे, सहसंयोजिका कु. वैष्णवी सोनोने, कु. अमृता दहातोंडे, प्रचार प्रमुख लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, पवन श्रीवास्तव, संदीप बाजड आदि का समावेश है.
कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल साहू, सहसंयोजक बंटी पारवानी, प्रा. राजीव देशमुख, विजय शर्मा, सिंधु सोलंकी, विजय खडसे, त्रिदेव ढेंडवाल, दीपक पाठक, शरद अग्रवाल, निरंजन दुबे, अनिल शर्मा, श्रीरंग वडनेरकर, सतीश कुरील, शंतनु भंडारजकर, अक्षय निनावे, विनोद तपासे, निखिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, राम पाठक, कैलास परदेशी, अमोल मोकलकर, सागर व्यास, आकाश मगारे, पंकज गायकवाड, कार्तिक नाचनकर, करण सोलंके, अजिंक्य काले, जय साहू, शंतनू बांडाबुचे, कृष्णा पवार, श्रेयस बांडाबुचे, मातृशक्ति अर्चना देवडिया, शुभदा पोतदार, योगिता कलंबे और अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
* श्रीराम सभी के आराध्य और आदर्श
इस समय डॉ. संतोष महाराज और कारंजेकर बाबा ने आशीर्वचनों में कहा कि, प्रभू श्री राम सभी के आराध्य और आदर्श होने चाहिए. उन्होंने आदर्श शासक, आदर्श पुत्र, आदर्श पिता के रुप में जीवन की राह दिखाई है. शोभायात्रा समिति कार्यालय पार्वती भवन पेठे ज्वेलर्स के सामने राजकमल चौक में बनाया गया है.





