एनएसयूआई पदाधिकारियों का युवक कांग्रेस में प्रवेश, संगठन मजबूती पर जोर

अमरावती/दि.7- अमरावती तालुका में युवक कांग्रेस के निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (छडणख) के कई पदाधिकारियों ने युवक कांग्रेस में प्रवेश किया. इस दौरान विशाल वासनिक (अध्यक्ष), राज अली (उपाध्यक्ष), कुणाल देशमुख (उपाध्यक्ष), निशा सोनोने (महासचिव), अजिंक्य खंडारे (महासचिव), अबूझर सौदागर (महासचिव), विजया भालेराव (सचिव), ओम सोनोने (सचिव) तथा श्रेयस भिलकर (सचिव) ने औपचारिक रूप से युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
कार्यक्रम में एनएसयूआई अमरावती के जिलाध्यक्ष सर्वेश खांडे, शैलेशभाऊ काळबांडे, मोर्शी तालुका कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्रणित राऊत तथा प्रदेश सचिव वेदांत केने सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस अवसर पर नए शामिल हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया.

Back to top button