कल से शुरू होगा 10 वींं के 38531 विद्यार्थियों का इम्तहान

बोर्ड ने किए नकल रोकने प्रबंध

* जिलाधीश की निगरानी में उडन दस्ते
अमरावती/ दि. 19- माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्बारा ली जाती कक्षा 10 वीं की परीक्षा में जिले से 38531 छात्र- छात्राएं सहभागी होंगे. कल 20 फरवरी से यह एक्जाम जिले के 187 केन्द्रों पर प्रारंभ होगी. इसमें से करीब 40 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील बताए गये हैं. जिन पर जिलाधीश की अगुवाई वाले उडनदस्तों और राजस्व अधिकारियों की निगरानी रहेगी. यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को एडमिशन कार्ड दिए गये हैं. विद्यार्थियों को पर्चा शुरू होने से आधा घंटा पहले अपना स्थान ग्रहण करना होगा. 10 मिनट पहले पर्चा दिया जायेगा. जिसे पढने के उपरांत विद्यार्थी 11 बजे से उसे हल करना शुरू करेंगे.
उल्लेखनीय है कि राज्य बोर्ड अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार ने बताया कि प्रदेश में 16 लाख 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है. जिसमें 7 लाख 49 हजार छात्राएं है. 13 किन्नर भी कक्षा 10 वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं. डॉ. नंदकुमार के अनुसार 5111 सेंटर्स पर एक्जाम होगी. जिसके लिए सीसी टीवी सर्विलान्स सहित सभी प्रबंध कर लिए गये है. कुछ ही केन्द्र ऐसे है. जहां सीसीटीवी इंस्टॉल नहीं हो सके. वहां परीक्षा सुपरविजन करनेवाले अध्यापक और स्टाफ की अदला- बदली कर ली गई है. बता दें कि बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा गत 10 फरवरी से शुरू है. संभाग के वाशिम जिले में 12 वीं एक्जाम दौरान पहली बार सामूहिक कॉपी के भयंकर प्रकरण उजागर होने से बोर्ड कक्षा 10 वीं की एक्जाम हेतु अतिरिक्त खबरदारी बरत रहा है. 22 उडनदस्ते तैनात किए गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी प्रकार की खबरदारी बतरने के साथ प्रत्येक केन्द्र पर उपजिला अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ दौरा करेंगे.
इस बीच बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 9 संभाग में 5 हजार से अधिक सेंटर रहने के साथ केवल 500 केन्द्रों पर सीसीटीवी की निगरानी नहीं हो पायी है. वहां अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करते हुए परीक्षा देने का आवाहन किया है.

Back to top button