अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले
हरिद्बार के कांगरी विद्यापीठ, नागपुर विद्यापीठ, राजस्थान के माधव विद्यापीठ की जीत

* खेल प्रेमी बडी संख्या में रहे उपस्थित
अमरावती/दि.4 – संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तथा श्री शिवाजी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का तीसरा दिन अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा. देशभर से आई विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
प्रतियोगिता के प्रातःकालीन सत्र में गुरुकुल कांग़री विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने अन्ना विश्वविद्यालय को पराजित कर विजय प्राप्त की. दूसरे मुकाबले में भारतियार विश्वविद्यालय ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर और जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बीच हुए मुकाबले में नागपुर विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही. वहीं माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाड़ा (राजस्थान) ने गोंडवाना विश्वविद्यालय को पराजित किया. दोपहर सत्र में खेले गए मुकाबलों में यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, नासिक ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय को हराया. राजस्थान विश्वविद्यालय, जोधपुर ने भोपाल विश्वविद्यालय पर जीत दर्ज की. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने पीटीआरएस विश्वविद्यालय, रायपुर को पराजित किया. कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव ने पीडीयूएस सीकर को हराया. रायपुर विश्वविद्यालय ने भोपाल विश्वविद्यालय को मात दी, जबकि संजीवनी विश्वविद्यालय, अहिल्यानगर ने मणिपुर विश्वविद्यालय पर जीत हासिल की. इससे पहले 2 फरवरी को खेले गए मुकाबलों में जलगांव, इंदौर, राजस्थान (जयपुर), भोपाल, मुंबई, एलपीयू, एसएमके बास्टर, संजीवनी अहमदनगर, रायपुर, एचवाईवी दुर्ग, एमडीएस अजमेर, सावित्रीबाई फुले पुणे, आरजेकेयूटी, माधव तथा बीयूसी विश्वविद्यालयों की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया.





