बटुकभाई ज्वेलर्स की ग्रैंड महफिल मेंं 14 से प्रदर्शनी
2000 से अधिक हाथों से बने डिजाइनर गहने

* लाइट वेट और आई चे दागिने खास आकर्षण
* 4 ग्राम में ठुसी, डोरला-मनी, पोतली हार
अमरावती/ दि.11 – नागपुर केे प्रसिध्द बटुकभाई ज्वेलर्स का आगामी 14 अप्रैल से अमरावती के होटल ग्रैंड महफिल में तीन दिवसीय प्रदर्शनी, विक्री का आयोजन किया गया है. जिसमें 2 हजार से अधिक हाथों से बने आभूषण प्रदर्शित किए जाने की जानकारी बटुकभाई ज्वेलर्स के संचालक मोहितभाई किशोरभाई सेठ ने दी. उन्होंने अमरावतीवासियों से खासकर आभूषण प्रेमियों से एक बार अवश्य ज्वेलरी एक्जीबिशन को भेंट देने का आवाहन भी किया.
लुभावने , अप्रतिम डिजाइन
मोहित भाई सेठ ने बताया कि ज्वेलरी एक्जीबिशन 14 से 16 अप्रैल को रोज सबेरे 10 से रात 9 बजे तक ग्रैंड महफिल में शुरू रहेगी. जिसमें अत्यंत आकर्षक जेवरात प्रदर्शित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्जेस भी अत्यंत किफायती रखे गये हैं.
आई चे दागिने विशेष आकर्षण
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय ज्वेलरी एक्जीबिशन का शुभारंभ 14 अप्रेैल को सुबह 10 बजे मान्यवरों के हस्ते होगा. जिसमें बटुकभाई ज्वेलर्स की ‘आई चे दागिने श्रृंखला’ अंतर्गत लाइटवेट ज्वेलरी का समावेश है. केवल 4 ग्राम से लेकर वजनी सोने के आभूषण इस श्रृंखला में समाहित है. लाइटवेट रहने पर भी दिखने में बडे सुंदर, आकर्षक ऐसे ठूसी, डोरला मनी, पोतलीहार, चपलाकंठी आदि गहने ज्वेलरी एक्जीबिशन में बटुकभाई ज्वेलर्स प्रस्तुत करने जा रहे हैं. उनका कहना है कि सोने के रेट शिखर से काफी कम हुए हैं. ऐसे में 14, 15, 16 अप्रैल की ज्वेलरी एक्जीबिशन का अमरावती के लोगों को लाभ लेना ही चाहिए. 2 हजार से अधिक हाथों से बने आभूषण प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जा रहे है.