‘काऊच पफी’ फर्निचर मॉल में ‘गुढीपाडवा ऑफर्स’ का धमाका

अमरावती /दि.13 – महाराष्ट्र में बेहद लोकप्रिय रहनेवाले गिने-चुने पर्व एवं त्यौहारों में ‘गुढीपाडवा’ का पर्व सबसे प्रमुख है. जो बडे हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव सहित धूमधाम के साथ मनाया जाता है. अमुमन किसी भी नए काम की शुरुआत गुढीपाडवा के शुभ मुहूर्त पर ही की जाती है. साथ ही नए घर सहित नए वाहन तथा सोने व चांदी के आभूषणों की खरीददारी भी लोगबाग गुढीपाडवा के मुहूर्त पर ही करना पसंद करते है. इन दिनों नए घर, फ्लैट, ऑफीस व दुकान की शोभा आकर्षक फर्निचर के बिना पूरी नहीं होती, इस बात को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में फर्निचर के सबसे बडे शोरुम ‘काऊच पफी’ ने अपने 1 लाख 10 हजार स्क्वेअर फीट के विशालकाय दालान में एक से बढकर एक फर्निचरों की शानदार श्रृंखला पेश की है. साथ ही साथ गुढीपाडवा के मुहूर्त पर अपने ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध कराए है. जिसके चलते ‘काऊच पफी’ के शोरुम में इस बार फर्निचर की खरीददारी करने का आनंद निश्चित ही दोगुना होनेवाला है.
बता दें कि, रहाटगांव रोड पर ड्रीमलैंड के बी-5 में स्थित ‘काऊच पफी’ के शोरुम में प्रिमियन क्वॉलिटी वाले बेहद आकर्षक एवं सभी की सुविधानुसार आकार वाले सोफे विक्री हेतु उपलब्ध है. जिन्हें अप्रतिम कलर कॉम्बिनेशन व फैब्रिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. साथ ही खास गुढीपाडवा पर्व के निमित्य भरपूर डिजाइन व शाही लुक के लिए प्रसिद्ध रहनेवाला महाराजा सोफा केवल 79,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है. इन दिनों नए घरों में बेडरुम सेट का प्रकार काफी लोकप्रिय है. जिसमें किंग साइज बेड, ड्रेसिंग टेबल, वॉर्ड रोब, साइड टेबल, मिरर एवं आकर्षक डिजाइन बेडरुम की शोभा को और अधिक बढा देता है. ‘काऊच पफी’ शोरुम में दो लाख रुपए के मूल्य वाला बेडरुम सेट गुढी पाडवा पर्व के निमित्य केवल 1,39,900 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध है.
‘काऊच पफी’ शोरुम सोफा व बेडरुम सेट के साथ ही 4, 6 व 8 सीटर व्यवस्था के साथ विविध प्रकार के डायनिंग टेबल, मार्बल टॉप, वुडन टॉप व ग्लास टॉप जैसे विविध प्रकार भी उपलब्ध है. जिनकी विक्री के लिए ‘काऊच पफी’ का नाम काफी विख्यात है. साथ ही ‘काऊच पफी’ द्वारा हाल ही में शुरु किए गए ऑफीस फर्निचर मॉल को भी ग्राहकों की ओर से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है. जहां पर एक ही छत के नीचे सैकडों प्रकार की चेयर्स, डिजिटल चेयर, ऑफीस टेबल, इम्पोर्टेड टेबल, बुक रैक, एक्जीकेटिव चेयर व अलमारी आदि उपलब्ध है. इस फर्निचर मॉल को आम नागरिकों सहित व्यवसायियों, सरकारी कार्यालयों व शिक्षा संस्थाओं की ओर से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है.
गुढीपाडवा पर्व के निमित्य ‘काऊच पफी’ के संचालकों द्वारा अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर घोषित की गई है. जिसमें 1,50,000 की खरीदी पर एक रिक्लाइनर चेयर फ्री, 1 लाख रुपए की खरीदी पर प्रिमियम ऑफीस चेयर फ्री, 75 हजार रुपए की खरीदी पर 7500 रुपए का होम डेकोर फ्री, ऑफीस टेबल की खरीदी पर 1 ऑफीस चेयर फ्री तथा 1 विजीटर चेयर की खरीदी पर 1 विजीटर चेयर फ्री की ऑफर दी जा रही है. इसके साथ ही ‘काऊच पफी’ शोरुम में आकर्षक हैंगींग झुले, आउटडोअर फर्निचर, आकर्षक भेंटवस्तू, मूर्तियां, मंदिर, शो-पीस, आकर्षक घडियां, आर्टीफिशियल प्लांट, पेंटींग, टीवी यूनिट, सेंटर टेबल, वॉल हैंगींग, लैम्प जैसे विविध उत्पाद विक्री हेतु उपलब्ध है. साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिहाज से बजाज फाइनेंस की सुविधा एवं एक्सचेंज की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है. उक्ताशय की जानकारी देते हुए ‘काऊच पफी’ के संचालक अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल व किरण अग्रवाल ने सभी अमरावतीवासियों से ‘काऊच पफी’ के शोरुम को भेंट देने तथा शोरुम द्वारा गुढीपाडवा पर्व के निमित्य दी जा रही ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है.





