हव्याप्र मंडल में ऐतिहासिक ग्रीष्म शिविर की व्यापक तैयारी शुरु

पत्र-परिषद में उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके ने दी जानकारी

अमरावती/दि.27श्री हव्याप्र मंडल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रीडा क्षेत्र में सहभागिता बढ रही है. मंडल का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा शैक्षणिक करार मंडल के छात्रों के लिए तथा उज्वल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर साबित हो रहा है. इसके साथही विगत 100 से अधिक वर्षों से यहां पर ग्रीष्म शिविर का आयोजन किया जाता है. इसी कडी में इस वर्ष भी श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के ग्रीष्म शिविर की तैयारी व्यापक तौर पर शुरु है, यह जानकारी हव्याप्र मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके ने आज संस्था के सभागृह में ली पत्र-परिषद में दी. उन्होंने विश्वास जताया कि, इस ग्रीष्म शिविर में अमरावती शहर, जिला व महाराष्ट्र राज्य सहित अन्य राज्य के छात्रों की सहभागिता क्रीडा क्षेत्र को नया आयाम देने वाली साबित होगी. पत्र-परिषद में संबोधित करते हुए मंडल के अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक प्रा. प्रणव चेंडके ने मंडल के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ रहे मैत्रीपूर्ण संबंध पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि, पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य के कार्यकर्तृत्व के कारण श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल यूनेस्को की सलाहकार समिति में सदस्य है. पत्र-परिषद में मंडल की सचिव, प्रा. डॉ. माधुरी चेंडके, कोषाध्यक्ष व डीसीपीई के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास देशपांडे उपस्थित थे. अमरावती वासियों ने अपने पाल्यों के उज्वल भविष्य के लिए इस ग्रीष्म शिविर का लाभ लेने का आवाहन इस पत्र-परिषद के माध्यम से किया गया.

Back to top button