एलटीटी-नागपुर, पुणे-नागपुर ट्रेनों की सुविधा
3 व 4 अप्रैल को चार अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाई जाएगी

अमरावती/दि.28 – यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने ग्रीष्मकाल में एलटीटी-नागपुर और पुणे-नागपुर मार्ग पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों से बडनेरा स्टेशन के माध्यम से अमरावती के यात्रियों को मुंबई, पुणे सहित अन्य शहरों तक सीधी सुविधा मिलेगी.
ट्रेन संख्या 01021, 3 अप्रैल को दोपहर 12.55 बजे एलटीटी से रवाना होकर शाम 3.45 बजे नागपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन दोपहर करीब 12.12 बजे बडनेरा पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 01022, 3 अप्रैल को रात 8 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी और बडनेरा पर लगभग 11.20 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 01467, 3 अप्रैल को दोपहर 3.50 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन बडनेरा स्टेशन पर तड़के लगभग 4.15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 01468, 4 अप्रैल को रात 8 बजे नागपुर से रवाना होकर रात 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी और बडनेरा पर लगभग 11.15 बजे पहुंचेगी. हालांकि, पुणे से आने वाली ट्रेनों के बडनेरा पहुंचने का समय तड़के होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. रात के समय स्थानीय परिवहन की कमी के चलते यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है.