कार्यक्रम में ही बिगडी तबीयत, प्रसिद्ध गायिका का निधन

ब्रेन स्ट्रोक के कारण गई गीता पटनायक की जान

कटक/दि.16 – ओडिया संगीत की प्रसिद्ध गायिका गीता पटनायक का गत रात यहां कार्यक्रम दौरान तबीयत बिगडने पश्चात निधन हो गया. वे कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रही थी. उसी समय उन्हें गहरा मस्तिष्क आघात हुआ. कटक के अस्पताल में दाखिल किया गया. डॉक्टर्स ने लाख प्रयत्न किए और रविवार को उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया. आज सोमवार को उनका पार्थिव निवासस्थान ले जाया गया. अंतिम संस्कार की तैयारियां परिजन कर रहे थे. 73 वर्ष की गीता पटनायक ने अनेक कलाकार और संगीतकारों के साथ काम किया. उनके गाए कई ओडिया गीत बेहद लोकप्रिय हुए.

Back to top button