आष्टगांव में जहर गटककर किसान ने की खुदकुशी

मोर्शी तहसील की घटना

मोर्शी/दि.20 – मोर्शी तहसील के आष्टगांव निवासी एक 65 वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में जहर गटककर आत्महत्या कर ली. यह घटना 19 मार्च को उजागर हुई. मृतक किसान का नाम अशोक गोपालराव ठाकरे हैं.
जानकारी के मुताबिक मोर्शी के समिप स्थित आष्टगांव निवासी आशोक ठाकरे के पास 4 एकड खेती हैं. उन्होंने सोसायटी का निजी और बैंक का कर्ज लेकर अपने खेत में कपास और तुअर की बुआई की थी. लेकिन हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण फसल का काफी नुकसान हुआ. बैंक से लिया कर्ज कैसे अदा करना यह चिंता उसे थी. आखिरकार 18 मार्च की मध्यरात्रि को घर पर कोई सदस्य न रहते किसान अशोक ठाकरे ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली. गुरूवार 19 मार्च को सुबह यह घटना उजागर हुई. घटना की शिकायत मोर्शी थाने में दर्ज की गई. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्शी के उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया गया हैं. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button