चूरनी में किसान का गेहूं खाक

चूरनी/चिखलदरा /दि.27- तहसील के चूरनी परिसर में जंगल की आग में तीन किसानों का खेतों में तैयार गेहूं भी खाक हो जाने की खबर है. दावानल तेजी से भडका और खेती को भी चपेट में ले लिया. आग विकराल और भयंकर रहने का दावा करते हुए बताया गया कि, अमराई भी अग्नी की भेंट चढ गई.
किसान रवि सेमलकर का एक एकड का गेहूं, दुर्गादास बिसंदरे का भी गेहूं आग में खाक हो गया. गोकुल झाडझंडे का 3 एकड गेहूं तो खाक हुआ ही खेत में रखे 50 पाइप जल गये. आम के 400 से अधिक पेड आग की भेंट चढ गये. जिससे किसान चिंतित हो उठे है. भय का वातावरण यहां देखा जा रहा है. हालांकि पटवारी ने सूचना मिलते ही घटनास्थल को भेंट देकर पंचनामा किया है. नुकसान का अंदाज दिया जा रहा है. नुकसानग्रस्त किसान सरकार की सहायता का इंतजार कर रहे हैं.

Back to top button