घर में घुसकर चाकू से हमला, पिता-पुत्र घायल

महिला समेत अन्यों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

* फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर नं. 2 की घटना
अमरावती/ दि.2 – घर के सामने कटला लगाने के मामूली कारण पर से पडोस में रहनेवाले आडोले परिवार के सदस्य व कुछ अन्य ने उमा संघपाल बोरकर के घर में घुसकर पिता- पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में आडोले पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. यह घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर नं.2 में 31 मार्च की रात 9 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक उमा बोरकर (38) नामक महिला द्बारा फ्रेजरपुरा थाने में दर्ज की गई शिकायत में आरोप किया गया है कि पडोस में रहनेवाली अडोले परिवार की महिला उसका बेटा सुमित उर्फ चूहा और सुमित के कुछ दोस्त 31 मार्च की रात 9 बजे के दौरान अचानक उसके घर में घुसे. घर के सामने कटला लगाने के कारण पर से विवाद करने लगे. तब महिला के ससुर और देवर धम्मपाल बोरकर उन्हें समझाने के लिए गये तब सुमित उर्फ चूहा ने चाकू निकालकर महिला के ससुर के पेट में घोंप दिया. तब धम्मपाल बचाव करने के लिए दौडा तब आनंद आडोले ने चाकू निकालकर उसके पेट और पीठ पर घोंप दिया. सुमित के दोस्तों ने महिला के ससुर और देवर के साथ बेदम मारपीट की. इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनंद आडोले, सविता आडोले, उसका बेटा सुमित उर्फ चूहा आडोले और दोस्त इस हमले के बाद वहां से भाग गये. महिला की शिकायत के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आडोले परिवार के सदस्य और उनके दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button