पद्मश्री जनार्दनपंत बोथे का सत्कार

हरिना नेत्रदान समिति ने ओढाई शॉल

अमरावती /दि.18 – अखिल भारतीय गुरुदेव सेवा मंडल के महासचिव जनार्दनपंत बोथे को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से अलंकृत किये जाने उपलक्ष्य श्री अंबादेवी संस्थान ने विशेष समारोह लेकर नागरी अभिनंदन किया. कीर्तन सभागार में हुए उत्साहपूर्ण सत्कार समारंभ में बोथे का हरिना नेत्रदान समिति ने भी शॉल ओढाकर सत्कार किया.
इस समय समिति के कार्याध्यक्ष चंद्रकांत भाई पोपट, अवयव दान समिति प्रमुख प्रो. मुकेश लोहिया, सदस्य डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, अविनाश राजगुरे, नितिन देशमुख, डॉ. रवि बारस्कर, प्रा. डॉ. संजय तीरथकर उपस्थित थे.
जनार्दनपंत बोथे ने गुरुदेव सेवा मंडल के माध्यम से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों की सरिता न केवल घर-घर पहुंचायी, बल्कि हजारों गुरुदेव भक्तों में सेवाभाव जगाने और जतन का प्रयास किया. उन्हें गत 26 जनवरी को केंद्र की मोदी सरकार ने नागरी सम्मान पद्मश्री से गौरवान्वित करने की घोषणा की है. बोथे ने हरिना नेत्रदान समिति के नेत्रदान और अवयवदान संबंधित कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि, यह समय के अनुरुप श्रेष्ठ कार्य है. इसका अनवरत जारी रहना जरुरी है.

Back to top button