जिप पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षण परिषद व सेवा निवृत्तों का सत्कार

खोलापुर/दि.31– स्थानीय जिप पूर्व माध्यमिक मराठी शाला में शिक्षण परिषद व सेवानिवृत्तों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता केन्द्र प्रमुख उमेश चुनकीकर ने की. इस दौरान सेवा निवृत्त शिक्षक सैयद रहमान एवं श्रीमती सुरेखा मुले (उच्च श्रेणी मुख्याध्यापिका) का शाल एवं श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सत्कार किया गया. इस समय मार्गदर्शक मानकर सर विशेष रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम में केन्द्र प्रमुख उमेश चुनकीकर ने निपुण भारत अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.वही मानकर सर ने शाला सिध्दी एवं निपुण भारत विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन करते हुए महत्व स्पष्ट किया. कार्यक्रम का संचालन ढाकरे सर ने किया व आभार पारडे सर ने माना.





