अमरावती शहर के ‘मोस्ट वाँटेड’ के आंकडे आए सामने

151 आरोपी अभी भी पुलिस के रडार से बाहर

* खोज अभियान जारी
अमरावती/दि.24 – शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अपराधों पर वचक निर्माण करने के लिए एक तरफ पुलिस प्रशासन रातदिन मेहनत कर रहा हैं. दूसरी तरफ रिकॉर्ड पर रहे फरार और वाँटेड आरोपियोंंं की संख्या चिंता का विषय साबित हो रही हैं. 21 मार्च तक ताजी रिपोर्ट के मुताबिक विविध पुलिस थाना क्षेत्र के कुल 151 वाँटेड और 29 फरार आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ में लगे हैं.
पुलिस द्बारा घोषित की गई आंकडेवारी के मुताबिक सर्वाधिक आरोपी गाडगे नगर थाना क्षेत्र के हैं. यहां 55 आरोपी की पुलिस को तलाश हैं. साथ ही राजापेठ पुलिस स्टेशन में 18 और बडनेरा व कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रत्येकि 15 आरोपी वाँटेड सूची में हैं. मामला दर्ज होने के बाद अथवा जमानत मिलने के बाद गायब हुए फरार आरोपियों की संख्या में राजापेठ पुलिस स्टेशन अव्वल हैं. यहां कुल 14 आरोपी फरार घोषित किए गए हैं. जबकि फे्रजरपुरा और नागपुरी गेट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी प्रत्येकि चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं.

* सीपी ने की समीक्षा
शहर के अपराधों पर लगाम कसने के लिए अब 151 आरोपियों को दबोचना पुलिस प्रशासन के सामने बडी चुनौती हैं. पुलिस आयुक्त अब इस पर कौनसे कडे कदम उठाते हैं, इस ओर सभी का ध्यान केंद्रीत हैं. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने क्राईम मिटिंग में फरार और वाँटेड आरोपियों की समीक्षा लेकर विशेष अभियान शुरू करने की सूचना क्राईम ब्रांच समेत संबंधित थानेदारों को दी हैं.

Back to top button