आदिवासियों के 12500 पद तुरंत भरें

आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति का बडा मोर्चा

* अन्य 13 मांगे भी शासन प्रस्तुत
* सुविधाएं देंगे तो ही समाज बढेगा आगे
अमरावती /दि.18 – विभागीय आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति ने आज दोपहर बडा मोर्चा निकालकर प्रदेश में रिक्त आदिवासी कोटे के 12 हजार 500 पद तुरंत भरने की मांग रखी और अन्य मांगे भी प्रस्तुत की. निवेदन की कॉपी आदिवासी विकास मंत्री व प्रधान सचिव को भेजी गई. जिसमें 13 प्रकार की मांगे प्रमुखता से की गई है.
निवेदन देते समय रोहित झााकर्डे, प्रवीण काले, राहुल भलावी, अबरार सोलकर, सौरभ सुरत्ने, हरिदास सावलकर, ऋषिकेश सोलकर, शंकर कोपसे, निखिल शेडमाके, रामेश्वर तोटा, नीलेश उईके, राजकुमार पटोरकर, शिव भिल, शिवम मरस्कोल्हे, गुंजन तडाम, सागर देवकर, संदीप हनमले, शंकर हनमले, विकास शेलके, आकाश वाघमारे, अविनाश काटमोडे आदि की उपस्थिति और नेतृत्व रहा. मोर्चे में बडी संख्या में आदिवासी युवक-युवती सहभागी हुए थे.
4 पेज के ज्ञापन में कहा गया कि, बंजारा समाज हेतु गठित समिति पर आदिवासी विकास विभाग का फंड खर्च नहीं किया जाना चाहिए. उसी प्रकार दिनदयाल योजना की 40 हजार की मर्यादा रद्द करने, बोगस आदिवासियों द्वार हथियाये गये पद तत्काल रिक्त कर वहां आदिवासियों की नियुक्ति करने, शबरी वित्त बोर्ड से 10 लाख तक बगैर ब्याज का लोन देने, अमरावती में ट्रायबल रिफार्म का उपकेंद्र शुरु करने, पहले के समान खास आदिवासी विद्यार्थी होस्टल स्थापित करने सहित अनेक मांगे उठाई गई. मोर्चे में सहभागी लोगों ने पारंपारिक पोषाक पहनने के साथ हाथों में प्ले कार्ड ले रखे थे. मोर्च ने शहरवासियों का ध्यान सहज अपनी ओर आकृष्ट किया.

Back to top button