फिल्मकार बेग का निधन
घर में मिला शव

मुंबई./ दि. 20- हिन्दी सिने जगत के फिल्मकार एमएम बेग का निधन हो गया. उनका शव घर में पाया गया. बताया गया कि बेग का करीब सप्ताह भर पहले ही निधन हो गया होगा. वह प्रसिध्द बाल कलाकार बेबी गुड्डू के पिता के रूप में जाने जाते थे. उनके निधन को बडा दु:खद बताया जा रहा है. घर से बदबू आने के बाद पडोसियों ने पुलिस को खबर की. तब जाकर निधन का खुलासा हुआ.
पीआर हनीफ जवेरी ने बताया कि फिल्म निर्माता बडे दिनों से बीमार थे. घर में अकेले रहते थे. चार- पांच दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले. तब पुलिस पहुंची और दरवाजा तोडकर लाश बाहर निकाली गई. उनकी बेटी को इस बारे में सूचित कर दिया गया है. हनीफ जवेरी ने बताया कि बेग बडे मिलनसार और शांत स्वभाव के थे. उनकी बेटी बेबी गुड्डू ने 90 के दशक में बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम किया.





