नवसारी में तवक्कल टाईल्स के गोदाम में लगी आग

लाखों रुपए का नुकसान, नागपुरी गेट थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.27-नवसारी परिसर के तव्वकल टाईल्स के गोदाम में आज शुक्रवार 27 मार्च को दोपहर में अचानक लगी आग से हडकंप मच गया. इस भीषण आग में लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई गई हैं.
जानकारी के मुताबिक नवसारी परिसर में तवक्कल टाईल्स के संचालक आहद काजी का गोदाम हैं. इस गोदाम में भारी मात्रा में टाईल्स का माल रखा हुआ था. शुक्रवार 27 मार्च को दोपहर में गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. इस कारण परिसर में अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल घटनास्थल पहुंचा और अथक प्रयासों के बाद आग को काबू में किया गया. लेकिन तब तक इस आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का प्राथमिक अनुमान हैं. इस आग से कोई हताहत होने की जानकारी नहीं हैं. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया हैं. अग्निशमन दल के मो. मुजाहिद, धीरज गुल्हाने, सागर माकोडे और शारीक अहमद खान ने आग को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Back to top button