पुलिस भर्ती हेतु फिटनेस टेस्ट शुरु, 49 रहे फेल
575 अभ्यर्थी पहुंचे थे पहले दिन की जांच में

* हजारों उम्मीदवार होने से कई दिन चलेगी शारीरिक जांच
अमरावती/दि.11 – जिले में 214 पुलिस सिपाहियों की भर्ती हेतु आज सबेरे से मुख्यालय मैदान पर बडे तामझाम के साथ शुरु हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन 575 अभ्यर्थी पहुंचे. सभी की मापदंड अनुसार शारीरिक जांच की गई. जिसके लिए उम्मीदवारों को दौडाया गया. उनकी उंचाई और सीना नापा गया. ऐसे में 49 प्रत्याशी शारीरिक फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने की जानकारी सूत्रों ने दी है. यह भी बताया कि, पहले दिन करीब 225 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, ग्रामीण पुलिस भर्ती के लिए आज 800 उम्मीदवारों को बुलाया गया था. उनके कागजात सर्वप्रथम चेक किए गए. फिर देखा गया कि, सैकडों उम्मीदवार गैरहाजिर है. शारीरिक टेस्ट में 526 उम्मीदवार सफल रहे और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में बढ गए हैं.





