24 घंटे में पांच आकस्मिक मौत
तीन आत्महत्या और एक कुएं में डूबा

अमरावती/दि.5 – जिले में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों ने अपनी जान गवाई हैं. इसमें तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. जबकि एक की कुएं में डूबने से मृत्यु हुई हैं और एक युवक की मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया हैं.
पहली घटना लोणी टाकली थाना क्षेत्र के चाकोरा खेत शिवार में घटित हुई. यहां संजय हिम्मतराव घाटे (47) नामक व्यक्ति ने नीम के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. 3 मार्च को सुबह 11 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. इसी तरह की दूसरी घटना में मंगरूल दस्तगीर निवासी सतीश देवीदास देवगडे (45) नामक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 3 मार्च की शाम 7 बजे यह घटना घटित हुई. तीसरी घटना में धारणी निवासी सुमन मदन धुर्वे (33) नामक महिला ने मानसिक संतुलन बिगडने से जंगल में पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसी तरह नांदगांव खंडेश्वर में दत्ता मुले की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई. एक अन्य घटना में चिखलदरा तहसील के टेभ्रूसोंडा निवासी 22 वर्षीय बारात कामू दहीकर नामक युवक की संदेहास्पद मृत्यु हो गई. उसे अचलपुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. पथ्रोट पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं.