डकैती की तैयारी में रहे पांच संदिग्धों को दबोचा
तीक्ष्ण हथियार के साथ तीक्ष्ण हथियार, मिरची पावडर व दो बाईक की जब्त

* गाडगेनगर पुलिस की मणिपुर लेआउट परिसर में कार्रवाई
अमरावती/ दि.2- रात के अंधेरे में डाका डालने की तैयारी में छिपे बैठे 5 संदिग्धों को गाडगेनगर पुलिस के दल ने जाल बिछाकर तीक्ष्ण हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों के पास से पुलिस को चायना चाकू, कोयता, हर्षा, रस्सी, मिरची पावडर, लोहे का रॉड, एक मोबाइल और दो दुपहिया बरामद हुई है. जिसकी कीमत 1 लाख 61 हजार 210 रूपए है. सभी आरोपियाेंं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदित्य उर्फ मारी प्रमोद भडके, सोमेश उर्फ सोम्या विश्वास सोलंके, गौरव गणेशराव वेलकर, निखिल उर्फ निक्कू राजू गायकवाड, अभिजीत महादेवराव चौधरी है. यह सभी आरोपी अमरावती शहर के विभिन्न परिसरों के रहनेवाले है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार 1 अप्रैल की रात 1.50 बजे के दौरान गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव, निरीक्षक विजया पंधरे, समाधान वाठोरे के मार्गदर्शन में डीबीदल प्रमुख प्रणित पाटिल, हेडकांस्टेबल भारत वानखडे, जवान राजेश गुरेले, सुशांत प्रधान, मतीन शेख, रूपेश हटकर, पवन काले, आशीष पडोले, इतेश वाठोडकर का दल पेट्रोलिंग कर रहा था जब भारत वानखडे को जानकारी मिली कि कुछ लोग रात के अंधेरे में घातक हथियार लेकर मणिपुर ले-आउट परिसर की झाडियों में लूटपाट करने और जान से मारने की तैयारी में बैठे है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस के दल ने मणिपुर ले-आउट के फ्लैट के पीछे अंधेरे में चेहरे पर दुपट्टा व रूमाल बांधकर छिपे बैठे पांच संदिग्धों को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की तब उन्होंने अपने नाम जयसियाराम नगर निवासी आदित्य भडके (23) , महेन्द्र कॉलोनी निवासी सोमेश सोलंके (30), लक्ष्मीनगर निवासी गौरव वेलकर (25), शोभानगर निवासी निखिल गायकवाड (24) और अभिजीत चौधरी बताया. इन आरोपियों के पास से एक लोहे का रॉड, एक चायना चाकू, एक कोयता, एक फरशा, रस्सी, मिर्ची पावडर, एक मोबाइल, दो मोटर साइकिल समेत कुल 1 लाख 61 हजार 210 रूपए का माल बरामद हुआ है. इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310 (4), 310 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.