शिक्षक बैंक के 5 दिग्गज संचालक नहीं लड सकेंगे चुनाव

वर्तमान अध्यक्ष गोकुलदास राउत, गावंडे, पवार

अमरावती/दि.18 – सहकारिता क्षेत्र के नये नियमानुसार अब सतत 10 वर्ष बैंक या संस्थाओं के संचालक रहने वाले व्यक्ति चुनाव नहीं लड सकेंगे. एक टर्म के बाद वे दोबारा चुनाव लडने योग्य माने जाएंगे. ऐसे नियमों के कारण जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के कई सहकार नेताओं के बाद अब जिला परिषद शिक्षक सहकारी बैंक के वरिष्ठ संचालकों को भी इसकी चोट पहुंचने जा रही है. पांच दिग्गज संचालक आसन्न चुनाव नहीं लड सकेंगे. क्योंकि वे सतत 10 वर्षों तक बैंक के संचालक रहे हैं.
* इनका हैं समावेश
शिक्षक सहकारी बैंक का चुनाव अगले वर्ष होना है. बैंक के 21 संचालकों में से 5 संचालक चुनाव के अपात्र रहेंगे. उनमें अध्यक्ष गोकुलदास राउत, संचालक प्रफुल शेंडे धारणी, कैलास कडू वरुड, अजयानंद पवार अचलपुर, रा. ना. गावंडे अमरावती का समावेश है. कानून में नये बदलाव के कारण उपरोक्त चारों वरिष्ठ संचालक चुनाव नहीं लड सकेंगे.
* सहकारिता क्षेत्र में दबदबा
सहकारिता क्षेत्र में वर्षों तक लोगों के काम करने पश्चात इन लोगों ने अपनी पकड और धाक बनाई है. ऐसे शिक्षक नेताओं को नये नियमों से झटका लगा है. संशोधन के कारण यह लोग अब चुनाव से दूर रहेेंगे. हालांकि नियमों के फैसले पर अधिकांश संचालकों ने हैरत जतायी है. सहकारिता क्षेत्र में खलबली मची हुई है.

Back to top button