फॉरेस्ट कॉलोनी में पथराव करनेवाले पांच युवक गिरफ्तार
फ्रेजरपुरा पुलिस की कार्रवाई

* पथराव में हुए थे पांच लोग घायल
अमरावती/दि.6- रंगपंचमी के दिन रात में नशे में फॉरेस्ट कॉलोनी में पथराव कर दहशत मचानेवाले पांच युवकोंं को फ्रेजरपुरा पुलिस के दल ने गिरफ्तार कर लिया हैं. गिरफ्तार पांचों आरोपियों के नाम फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी शैलेश रामचंद्र राउत (45), आर्यन उर्फ क्रीश शैलेश राउत (19), निमीश उर्फ प्रिन्स शैलेश राउत (21), फ्रेजरपुरा निवासी अंकित संतोष इंगले (19) और सिध्दार्थ चौक निवासी यश उर्फ चारू चरणदास मेश्राम (21) हैं.
जानकारी के मुताबिक जख्मी शिकायतकर्ता पंकज नाना पाटिल (45) ने आरोप किया था कि 3 मार्च की रात 10.30 बजे के दौरान उसका भतीजा यश खाना खाकर घर के सामने काशीराम पार्क में घुमने के लिए गया तब कुछ युवक उत्पात मचा रहे थे. इस कारण यश की मां को आवाज आने से वह देखने के लिए गई तब घर के पास रहनेवाले प्रिन्स राउत, क्रीश राउत और उसके तीन दोस्तों ने गालीगलौच कर यश के साथ मारपीट की. महिलाओं के चिखने पर पंकज का भाई मनोज और समीर चव्हाण देखने के लिए गए तब उन पर आरोपियों ने पथराव किया. इस कारण भयभीत होकर वे लोग घर में चले गए तब शैलेश राउत, प्रिन्स राउत, क्रीश राउत और उनके तीन दोस्त हाथ में लाठी लेकर पंकज के घर में हमला करने पहुंच गए. आरोपियों ने भारी पथराव कर पंकज और उसके रिश्तेदारों के घर में घूसकर उन्हें बाहर निकाला और पत्थर और लाठी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. आरोपियों की तलाश करते हुए थानेदार रोशन सिरसाट, निरीक्षक निलेश गावंडे, सहायक निरीक्षक प्रियंका कोटावार, उपनिरीक्षक राहुल महाजन, वैभव कालबांडे, योगेश श्रीवास, सुभाष पाटिल, शशिकांत गवई, हरीष चौधरी, सागर चव्हाण, जावेद पटेल, जयेश परिवाले, रोशन वर्हाडे, चेतन मुलाने के दल ने मिली जानकारी के आधार पर पांच आरोपियों को कब्जे में ले लिया. इन आरोपियों ने घटना की कबूली दी हैं. अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं.





