उडनदस्ते ने अकोला में पकडे दो नकलची
अब तक संभाग में 667 छात्रों को नकल करते धरा गया

अमरावती /दि.26 – राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल अंतर्गत अमरावती बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा ेमें मंगलवार और बुधवार को अकोला जिले में फिर एक बार दो विद्यार्थियों को नकल करते उडनदस्ते द्वारा पकडा गया. जिसके साथ ही अकोला में अब तक कुल 4 नकलचियों को पकडा गया है. हालांकि संभाग की बात करें तो कक्षा 12 वीं की परीक्षा में अब तक संभाग में कुल 667 कॉफी बहाद्दर नकल करते पाये गये है.
अमरावती बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 12 वीं का अर्थशास्त्र विषय का पर्चा था. इस पर्चे के समय अकोला जिले के तेल्हारा तहसील के हिवरखेड स्थित सहदेव भोपले जूनियर कॉलेज में एक छात्र नकल करते पाया गया. बुधवार को भी अकोला के पातुर तहसील स्थित एस. एल. शिंदे सायंस ज्यूनियर कॉलेज के एक छात्र को जीवशास्त्र अर्थात बायोलॉजी के विषय का पर्चा देते समय नकल करते पकडा गया है.
संभाग में वैसे तो नकल करते पकडे गये विद्यार्थियों की संख्या 7 है. लेकिन वाशिम जिले में एक साथ 660 विद्यार्थियों द्वारा नकल करने का मामला सामने आने से उसे भी गैर मार्ग से परीक्षा देने के मामले में शामिल किया गया है. इस कारण वाशिम में 660, अकोला में 4, अमरावती में 2 और बुलढाणा में 1 इस प्रकार से अब तक कुल 667 छात्रों को नकल करते हुए धरा गया है.





