पूर्व मंत्री डॉ. देशमुख ने बोहरा समाज को दी ईद की शुभकामनाएं

अमरावती/दि.21 – विगत गुरुवार को दाऊदी बोहरा समाज द्वारा रमजान ईद का पर्व बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसके चलते कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख ने अपने सहयोगियों के संग अपने परमस्नेही सादिकभाई गोरावाला व हुझेफाभाई गोरावाला के निवासस्थान पर जाकर गोरावाला परिवार सहित सभी दाऊदी बोहरा समाजबंधुओं को रमजान ईद की शुभकामनाएं दी. इस समय दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब जनाब शेख मुर्तूजाभाई मदारवाला, मनपा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर विलास इंगोले, स्वीकृत पार्षद व पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, काँग्रेस शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत, पार्षद प्रा. डॉ. संजय शिरभाते तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजू भेले, संतोष केशरवाणी, सुरेश रतावा, गजानन राजगुरे, अनिकेत ढेंगले एवं अन्य सहयोगी प्रमुख रुप से उपस्थित थे.





