तेलंगना में पूर्व सांसद नवनीत राणा का रोड शो

ओवेसी के गढ में जाकर ललकारा, कहा देश में भगवा और निला रंग ही चलेगा

अमरावती /दि.9 तेलंगाना में हो रहे स्थानिय निकाय चूनाव में भाजपा ने स्टार प्रचारक के रूप में जिले की पूर्व सांसद नवनीत राणा को बडी जिम्मेदारी सौपी है. रविवार 8 फरवरी को तेलंगना राज्य के निर्मल, नारायण पेठ, मकतल में आयोजित रोड-शो व जनसभा को व्यापक प्रतिसाद मिला. नवनीत राणा ने ओवेसी के गढ में घुसकर ललकारा जनसभा के पहले देश के एकमेव अर्धपीठ बासर स्थित पवित्र ज्ञान सरस्वती मंदिर में जाकर माता सरस्वती का दर्शन लेकर आरती की.
भाजपा नेत्री स्टार प्रचारक नवनीत राणा ने अपने जोशीले संबोधन में कहा की. भारत देश में केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का भगवा और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का निला रंग चलेगा. ओवेसी पर शाब्दीक प्रहार करते हुए कहा की कांग्रेस का दुसरा रूप ओवेसी है. कांग्रेस व ओवेसी मिलकर भारत का प्रधानमंत्री बुरकेवाली बनाना चाहते है. भारत को हरा करने का सपना पूरा नही होने देंगे. उन्हें हरा करने के लिए पाकिस्तान भेजेंगे. तेलंगना का मुख्यमंत्री हटाकर भाजपा का मुख्यमंत्री विराजमान करेंगे.
तेलंगना का विकास साधने के लिए आवेसी की पार्टी का खाता भी न खोलने का आवाहन नवनीत राणा ने किया और कांग्रेस हटाओं, तेलंगना बचाओं का नारा दिया. उन्होंने कहा की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के विकास का संकल्प प्रगती की और ले जाता है. तेलंगना के सर्वांगिण विकास के लिए यह जरूरी है की स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराना चाहिए. इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्र्रदेशाध्यक्ष एन रामचंद्र राव, उपाध्यक्ष कोली माधवी, विधायक आशिष शेलार, डॉ. गौतम राव, रितेश राठोड, रामराव पाटील, सुमन राठोड उपस्थित थे.

* जय श्रीराम के नारों से गूंजा परिसर
नवनीत राणा को हिंदू शेरनी के रूप में तेलंगाना मे पहचाना जाता है. जैसे ही वे मंच पर आई उपस्थितों ने जय श्रीराम-जय हनुमान का जयघोष किया. संपूर्ण परिसर नारों से गूंज उठा सभा स्थल पर केसरिया ध्वज लहराया. उन्होंने तेलंगाना में भाजपा प्रत्याशी अमोल सोनकाबले, चिंता रजिता, रेशमा गाढे, चिरला सुभाष, दगडे श्रीकांत, बेहाती प्रितम, कांडली राधा, निमालावार प्रवीण, विलेन लक्ष्मी, अनुपोथला मलेश के लिए चुनाव प्रचार किया.

Back to top button