बसपा पार्षद के भाई के दुकान पर हुए हमला प्रकरण में चार गिरफ्तार

छह लोगों पर किया गया हैं मामला दर्ज, पुलिस बंदोबस्त तैनात

* चुनावी पैसों के विवाद पर फ्रेजरपुरा में तनाव
* 10 से 15 सदस्योंवाले गिरोह ने भारी उत्पात मचाते हुए की दुकान में तोडफोड
* देशी कट्टे का दिखाया डर, फरार आरोपियों की तलाश जारी
अमरावती/दि.24- सोमवार की रात फ्रेजरपुरा परिसर में बसपा पार्षद इस्माईल लालूवाले के भाई की ‘बब्बू किराणा’ दुकान पर 10 से 15 लोगों द्बारा किए गए सशस्त्र हमले और तोडफोड के प्रकरण में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद परिसर में तनावपूर्ण वातावरण रहने से पुलिस का तगडा बंदोबस्त तैनात किया गया हैं. यह हमला चुनावी खर्च के पैसों के लेनदेन के कारण को लेकर होने की जानकारी सामने आई हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अब्दुल नफीज अब्दुल हफीज, रेहान हुसैन निशाद हुसैन, इफ्तेखार हुसैन उर्फ बंटी और साहिल खान साहेब खान हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभाग क्रमांक 11 फ्रेजरपुरा- रूक्मिणी नगर से बहुजन समाज पार्टी के पैनल से चार में से विद्या शिवदत्त माटे, इस्माईल कासम लालुवाले और सचिन किसनराव वैद्य यह तीन उम्मीदवार विजयी हुए. जबकि शहीदा बानो अब्दुल हफिज पराजित हो गए. चुनाव में विजयी हुए उम्मीदवारों ने पराजित उम्मीदवार को खर्च के रूप में प्रत्येकि दो लाख रुपए देना तय किया था, ऐसी प्राथमिक जानकारी सामने आयी हैं. लेकिन चुनावी नतीजे लगने को काफी समय बीत जाने के बावजूद पैसे देने में टालमटोल होता रहने से विवाद होने लगा. पराजित उम्मीदवार शहीदा बानों के पति अब्दुल नफीज अब्दुल हफीज यह पिछले कुछ दिनों से नगरसेवक इस्माईल लालूवाले से पैसों की मांग कर रहे थे. यहीं आर्थिक विवाद सोमवार रात 9 बजे के दौरान काफी बढ गया. संतप्त अब्दुल नफीज अब्दुल हफीज के बेटे ने अपने 10 से 15 साथियों के साथ इस्माईल लालूवाले के निवासस्थान के पास स्थित उसके भाई के दुकान पर हमला कर दिया. हमलावरों ने हाथ में तलवार और कट्टे लेकर दुकान में प्रवेश कर तोडफोड शुरू कर दी. दुकान में हुई भारी तोडफोड से लाखों रुपए का नूकसान हुआ हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे सहायक पुलिस उपायुक्त कैलास पुंडकर, फ्रेजरपुरा के थानेदार रोशन सिरसाठ, कोतवाली के थानेदार मनोहर कोटनाके, राजापेठ के थानेदार पुनीत कुुलट अपने दल के साथ घटनास्थल आ पहुंचे. क्यूआरटी दल भी घटनास्थल पहुंच गया था. पुलिस ने तत्काल सीसीटीपी फुटेज देखकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी. और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कुल छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 189 (1), 189 (2), 189 (3), 192, 125 ,118, 324 (5) के तहत मामला दर्ज किया हैं. इस घटना के बाद परिसर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रात से ही पुलिस का कडा बंदोबस्त तैनात किया गया हैं.
* चुनाव की बोली ठहरी जानलेवा
पैनल के उम्मीदवारों में हुआ अंतर्गत आर्थिक समझौता इस हमले का मुख्य कारण साबित हुआ हैं. दिए गए आश्वासन का पालन होने से बस्ती में तीक्ष्ण हथियारों का इस्तेमाल किया गया. इस कारण शहर की कानून व सुव्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो गया हैं.

Back to top button