देहातों में अपहरण के 4 मामले, एक किशोर और तीन युवतियां अगवा
पुलिस ने शुरु की सरगर्मी से तलाश

अमरावती/दि.21 – जिले के देहातों में अलग-अलग घटनाओं में किशोर सहित चार लोग का अपहरण हो जाने की घटनाएं उजागर होने से खलबली मची है. अंजनगांव सुर्जी में 16 साल का किशोर मां द्वारा मोबाइल हैंडसेट के लिए डांटने पर लापता हो जाने का समाचार है. वहीं धारणी, अचलपुर में तीन युवतियों को बहकाकर भगा ले जाने की शिकायत पुलिस को दी गई है. पुलिस ने सभी मामलों में बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरु की है.
* मोबाइल मत देख, लापता हुआ किशोर
अंजनगांव सुर्जी में आज के दौर की सामान्य लगने वाली असामान्य घटना हुई. मां ने देर रात तक अभ्यास छोडकर मोबाइल देख रहे किशोर बेटे को टोका, तो वह रात को कही चला गया. मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
* धारणी में दो घटनाएं
धारणी थाना क्षेत्र में लडकियों को भगाने की दो घटनाएं उजागर हुई है. पुलिस में दोनों घटनाओं की अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई है. संशयित आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताये गये हैं. पहली शिकायत में 36 साल के पुरुष ने कहा कि, उनकी 17 साल की बेटी को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया. दूसरी शिकायत भी एक व्यक्ति ने दी है. जिसके अनुसार मध्य प्रदेश का रहने वाला युवक उनकी 17 की बेटी को भगा ले गया. जब वह कम्यूटर क्लास हेतु बस से गई थी. क्लास से न लौटने पर रिश्तेदारों और यहां-वहां खोजने का प्रयास किया गया. युवती के न मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई.
अचलपुर में भी युवती को भगा ले जाने की घटना हुई है. पुलिस ने संशयित आरोपी की तलाश शुरु की है. इस बारे में 50 साल के व्यक्ति ने शिकायत दी है. शिकायत के अनुसार 17 साल की बेटी को आरोपी द्वारा भगा लिये जाने की घटना हुई है. इन सभी घटनाओं के सामने आने से गांव देहातों में अभिभावक वर्ग चिंताग्रस्त हो गया है.





