अवैध रेत से भरे चार डंपर जब्त

1.3 करोड रुपए का माल जब्त, ग्रामीण अपराध शाखा की कार्रवाई

अमरावती/दि.13– जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बढ रही रेत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराध शाखा व संबंधित पुलिस अधिकारियों ने कडे कदम उठाना शुरु किया है. इसी के तहत 11 अप्रैल की देर रात अपराध शाखा के दल ने ब्राह्मणवाडा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान रेत से भरे टाटा कंपनी के 4 डंपर जब्त कर लिये. कुल 31 ब्रास रेती समेत 1 करोड 3 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया गया.
जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल की रात ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने ब्राह्मणवाडा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते समय मिली जानकारी के आधार पर चिंचकुंभ-रेडवा मार्ग पर कुछ ट्रक और डंपर अवैध रुप से बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन करने की सूचना मिलने पर नाकाबंदी की. नाकाबंदी के दौरान टाटा कंपनी के रेत से भरे 4 डंपर जब्त किये गये. एमएच-27/बीएच-1221, एमएच-27/बीटी-4000, एमएच-27/डीटी-0782 और एमएच-27/बीटी-2563 ऐसे चार डंपर से 31 ब्रास रेती जब्त की गई. यह सभी डंपर ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए पाये गये. यह चारों ट्रक अमरावती, वरुड, मोर्शी के है. पुलिस ने शुभम धनराज जुमडे, विक्की दिगांबर मडावी, यशदीप रमेश राजगुरे, मो. सइद मो. अयूब, बाबूराव नरवाडे, शेख अयाज शेख खातिम, अजय जानराव इंगले, अनिल जानराव लांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम पवार के मार्गदर्शन में निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्व में प्रशांत जाधव विशाल रोकडे, मिठाराम दहीकर, संतोष तेलंग, निरंजन आमटे, रुपेश चंडीकापुरे, दीपक पाटिल, आकाश इंगोले, किशोर सुने व चालक तायडे के दल ने की.

Back to top button