चौथा आरोपी भी न्यायीक हिरासत में जेल रवाना

नागपुरी गेट थाना क्षेत्र का एमडी प्रकरण

अमरावती/दि.17  – क्राईम ब्रांच द्बारा एमडी तस्करी प्रकरण में गिरफ्तार किए गए मुख्य सूत्रधार अब्दुल फहीम अब्दुल रहीम उर्फ एम.बी. (25) को न्यायिक हिरासत के तहत मध्यवर्ती करागृह रवाना किया गया हैं.
अब्दुल फहीम, शेख अयान शेख रमजान, शेख नाजीम शेख रहीम, शेख रहीम उर्फ हुंगा शेख आमद नामक चारों आरोपियों को क्राईम ब्रांच के दल ने 8 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसमें से तीन आरोपियों को 14 मार्च को ही न्यायिक हिरासत में जेल रवाना किया गया था. अब्दुल फहीम के घर से फिर से 62 ग्राम एमडी बरामद होने से न्यायालय ने 16 मार्च तक पुलिस हिरासत अवधि बढाई थी. इस कारण क्राईम ब्रांच ने पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे सोमवार 16 मार्च को फिर से न्यायालय के समक्ष पेश किया. न्यायालय ने अब्दुल फहीम को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए, ऐसा जांच अधिकारी क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण ने बताया.

Back to top button