प्लॉट खरीदी के नाम पर 38.70 लाख रुपए की जालसाजी

अमरावती/दि.23 – स्थानीय राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीहरी विहार में रहनेवाले अभिजीत विनायक गुल्हाने (32) के साथ उनके ही परिचित संतोष रामकृष्ण दहीकर (56) व ऋत्विक संतोष दहीकर (21, साईकृपा कॉलोनी, अकोली रोड) ने प्लॉट की खरीदी-विक्री के व्यवसाय में ज्यादा फायदा कमाकर देने का लालच देते हुए 38 लाख 70 हजार रुपयों की जालसाजी की. यह जालसाजी 26 नवंबर 2020 से 14 सितंबर 2021 के दौरान किए जाने की जानकारी सामने आई है. जिसे लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने दहीकर पिता-पुत्र के खिलाफ भादंवि की धारा 406, 420 व 34 के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर जांच करनी शुरु कर दी है.

Back to top button