बेचे हुए खेत का सातबारा दिखाकर 7 लाख रुपए की ठगी

राजापेठ पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों पर किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.18 – राजापेठ थाना क्षेत्र के प्रसाद नगर सातुर्णा में रहनेवाले एक 58 वर्षीय व्यक्ति को 8 वर्ष पूर्व बेचे हुए खेत का पुराना सातबारा का दाखिला बताकर 7 लाख रुपए से ठगे जाने की बात प्रकाश में आयी हैं. राजापेठ पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं. ठगे गए व्यक्ति का नाम राजेश महावीरप्रसाद शर्मा हैं. जबकि आरोपियों के नाम नांदगांव खंडेश्वर तहसील के अजनी निवासी राजू अर्जुनलाल बावले (50), संजय अर्जुनलाल बावरे (52) एक महिला, फुलआमला निवासी प्रमोद सुभाष ठाकरे (55) और अमरावती के ठाकुर ले-आउट निवासी गजानन धावडे (53) हैं.
जानकारी के मुताबिक राजेश शर्मा द्बारा दी गई शिकायत के मुताबिक अजनी निवासी राजू बावले, संजय बावले, प्रमोद ठाकरे और गजानन धावडे ने खेत की मुल मालकीन की जगह दूसरी अज्ञात महिला को खडे कर उसे मूल मालकीन बताया. पश्चात 17 मई 2018 को बिक्री हुए खेत का पुराना 7/12 दाखिला बताकर यह खेत भवरीबाई के नाम पर रहने की बात कर खेत बेचने का दिखावा कर 4 दिसंबर 2024 को राजेश शर्मा से 7 लाख रुपए ले लिए. बाद में अपने साथ धोखाधडी होने का पता चलने पर राजेश शर्मा ने अपने पैसे लौटाने की मांग की. लेकिन जालसाजों ने वह पैसे नहीं दिए. आखिरकार राजेश शर्मा ने राजापेठ थाना पहुंचकर मंगलवार 17 फरवरी की शाम शिकायत दर्ज की. पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (4), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button