रामनवमी पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
विधायक सुलभा खोडके ने उपक्रम की प्रशंसा की

अमरावती/दि.28 – रामनवमी के अवसर पर यशोमंगल कॉलोनी स्थित श्री साई मंदिर (व्ही.एम.वी. रोड) में 25 मार्च बुधवार को डॉ. पूजा जामकर (धामणकर) द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर में मरीजों की जांच कर होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया. इसमें रक्त जांच के आधार पर त्वरित व दीर्घकालीन बीमारियों के लिए मार्गदर्शन व उपचार प्रदान किया गया.कार्यक्रम की सराहना करते हुए विधायक सुलभा खोडके ने शाल व श्रीफल देकर डॉ. जामकर का स्वागत किया. मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीपराव वानखेडे ने आभार व्यक्त किया. वहीं शिवसाई मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी डॉ. जामकर के कार्य की सराहना की गई.डॉ. पूजा जामकर पूर्व में मुंबई स्थित श्रीसाई होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व नित्यानंद हॉस्पिटल में प्राध्यापक रह चुकी हैं. उन्होंने मटेरिया मेडिका विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर 2018 बैच में सफलता हासिल की थी. वर्तमान में वे कठोरा रोड, नायरा पेट्रोल पंप के पास स्थित श्रीसाई क्लिनिक में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा दे रही हैं.





