गजानन महाराज संस्थान ने आरती उतारकर की राष्ट्रपति की अगवानी

शेगांव – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संत नगरी में संत गजानन महाराज संस्थान समाधी दर्शन हेतु पहुंची तो अपनी सुंदर व्यवस्था और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध संस्थान ने सौभाग्यवतियों से आरती उतारकर महामहिम की गरिमापूर्ण अगवानी की. महामहिम के शेगांव प्रवास एवं कार्यक्रम की यह चित्रमय झलकियां. जिनमें खास दिंडी की ताल पर ठेका लेकर वारकरियों ने देश की प्रथम नागरिक के प्रति आदर व्यक्त किया. दूसरे चित्रों में आयुर्वेद के चिकित्सकों को पुरस्कृत करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.





