गुलीस्ता नगर में पठान के घर के पास जुआ पर रेड
8 आरोपी पकडे गये, 45 हजार का माल जब्त

अमरावती/ दि. 28 – अपराध शाखा टीम ने गश्त दौरान नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के गुलीस्ता नगर में गत रात सोनू पठान के घर के पास छापा मारकर 8 युवकों को जुआं खेलते पकडा. आरोपियों से करीब 10 हजार कैश और मोबाइल हैंडसेट सहित 45 हजार का मुद्दे माल पंचों के सामने जब्त किया गया. पकडे गये आरोपियों मेंं शेख जुनेद शेख नासिर (33, यास्मीन नगर,अम.), मोहम्मद रजिक मोहम्मद कासम (44, गुलीस्ता नगर, अम.), रिजवान खान रहीम खान (29, लालखडी), मोहसीन खान हबीब खान (23, यास्मिन नगर), शेख सोहेल परवेज अब्दुल हाफिज (26,रहमत नगर), काझी फयाजुद्दीन उर्फ बाबा एजाजुद्दीन (28, यास्मिन नगर), आजम खान अजीज खान (35, रहमत नगर), सोनू खान अहमद खान (34, गुलीस्ता नगर, अम.) शामिल है.





