नाबालिग युवती पर सामूहिक अत्याचार

पीडिता को पहले शराब पिलाने का आरोप, दो गिरफ्तार

अमरावती /दि.26  – एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती पर दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया रहने की घटना जिले के मंगरुल चव्हाला थाना क्षेत्र में घटित हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अत्याचार के पूर्व पीडित युवती को शराब पिलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक पीडित युवती 15 साल की नाबालिग रहने के बावजूद संदिग्ध रुपेश उनिल भोसले और सूरज मैट्रीस भोसले नामक युवकों ने अपने जाल में फंसाया. पश्चात पीडिता को पहले शराब पिलाई और जबरदस्ती उस पर सामूहिक अत्याचार किया. इस घटना की किसी को जानकारी देने पर पीडिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीडिता होश में आने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने पालकों को देकर मंगरुल चव्हाला पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर रखने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत जेल रवाना कर दिया गया है. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button