नाबालिग युवती पर गैंगरेप

नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र की घटना

* इस प्रकरण का मुख्य आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र
नागपुर/दि.11 – पढाई के लिए सहेली के घर आई 15 वर्षीय नाबालिग युवती को अकेले देख सहेली के भाई सहित तीन युवकों ने सामूहिक लैंगिक अत्याचार किया रहने की सनसनीखेज घटना सामने आने से खलबली मच गई है. यह घटना नागपुर शहर के नंदनवन थाना क्षेत्र की है.
विशेष यानि इस अत्याचार प्रकरण का मुख्य आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र है. उसका मंगलवार को शुरु हुई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में पहला पेपर था. परीक्षा का तनाव रहने पर भी उसने अपनी बहन की सहेली के साथ यह घिनौना कृत्य किया. आखिरकार पीडिता द्वारा पुलिस स्टेशन पहुंचने पर यह मामला सामने आने के बाद उसे तत्काल न्यायालय के जरिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया. पुलिस ने इस प्रकरण में दो नाबालिग युवकों समेत तीन लोगों पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी यह पीडिता के सहेली का भाई है. उसने 5 फरवरी को पीडिता से छेडछाड की थी. तब पीडिता ने आपत्ति जतायी थी. उसने भेजे संदेश को प्रतिसाद दिया, तब आरोपी ने पीडिता को दूसरे दिन अपने घर बुलाया. पीडिता जब वहां पहुंची, तो पहले से ही और दो लोग मौजूद दिखाई दिये. मुख्य आरोपी यह पीडिता को कमरे में ले गया और उस पर जबरदस्ती लैंगिक अत्याचार किया. तब इस मुख्य आरोपी के दो साथी कमरे के बाहर ही खडे थे. पीडिता कमरे से बाहर निकलते ही बाहर खडे दोनों युवकों ने उसे संपूर्ण घटना का मोबाइल पर क्लिप निकाला रहने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और पश्चात उस पर अत्याचार किया. घटना के चार दिन बाद साहस कर पीडिता नंदनवन थाना पहुंची. पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीनों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिये है. पीडिता को कानूनी सहायता और मानसिक समूपदेशन दिया जा रहा है.

Back to top button