जवाहर नवयुवती मंडल का गणगौर बिंदोरा शानदार
‘आज म्हारो गौर बिंदोरे निसरियो....’

* राजस्थानी गीतों और नृत्य से बना वातावरण
अमरावती/ दि.13 – जवाहर नवयुवती मंडल का गणगौर बिंदोरा गुरूवार शाम बडे ही शानदार, पारंपरिक अंदाज में ठेठ राजस्थानी गीतों तथा नृत्य से निकाला गया. घंटाघर हनुमान मंदिर से गाजे बाजे से निकले बिंदोरे में महिलाओं ने राजस्थानी परिधान के साथ गणगौर गीतों को गुनगुनाते हुए उत्साह उल्लास से भाग लिया. ‘म्हारा बाबाजी रे मांडी गणगौर…., नवस गोरा उतरीस जी हाथ कमल को फूल…., म्हारी चंद्रगोरजा रतनारा खंबा दिख दूर से …., आज म्हारे गौर बिंदोरो निसरियो….’ आदि गीतों से बिंदोरों की शान बढी.
बिंदोरे में पूनम भाटी, गौरी शर्मा, नंदू पांडे, पूर्वी पांडे,सलोनी चौबे, रिध्दी श्रोती, रक्षा श्रोती, लता श्रोती, वैभवी शर्मा, वैष्णवी शर्मा, रानी करवा, सरला चौबे, सुरेखा पांडे, जया प्रयाल, नीता प्रयाल, रेणु शर्मा, गुंजा सहीवाल, आस्था दायमा, पुष्पा शर्मा, योगिता शर्मा सहित बडी संख्या में जवाहर गेट परिसर की महिलाएं और युवतियां उत्साह से बिंंदोरे में सहभागी हुई. डीजे की ताल पर युवतियों, महिलाओं ने खास राजस्थानी शैली का घूमर नृत्य किया. सभी के लिए अल्पोपहार और सरप्राइज रखा गया था.
होली के अगले दिन से गणगौर का पूजन युवतियां और नव सौभाग्यवतियां उत्साह, श्रध्दा से करती है. अंबा नगरी का समस्त राजस्थानी समाज यह उत्सव विशेष उमंग से मनाता आया है. इसके सामूहिक उजवणे के भी आयोजन विविध महिला मंडल कर रहे हैं.





