अग्रवाल समाज का गणगौर मेला 13 और 14 को
अग्रेसन भवन में आयोजन

अमरावती/दि.26 -रॉयली प्लॉट स्थित अग्रसेन भवन में आगामी 13 और 14 मार्च शुक्रवार और शनिवार को अग्रवाल जागृती महिला मंडल और अग्रवाल सखी मंच ने गणगौर मेले का भव्य आयोजन किया है.
इस मेले में गृहणियों को एक मंच उपलब्ध कराने का मौका मिलेगा. मेले में गृहणियां विविध स्टॉल लगा सकती है. जिसमें तरह-तरह के व्यंजन, कॉसमेटिक्स, ज्वेलरी, फूटवेयर, गिफ्ट आयटम्स, हाउसहोल्ड आयटम्स सहित अन्य उत्पादित वस्तुएं स्टॉल का समावेश रहेगा. इस मेले का एकही मकसद है कि, जिन गृहणियों को अब तक अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका नहीं मिला, वे इस मेले के माध्यम से सामने आ सकती है. और अपने बिजनेस को अॅडवर्टाइज कर अपनी पहचान बना सकती है और प्लेटफार्म बना सकती है. मेला दो दिन का रहेगा और इसके लिए 2100 रुपए शुल्क रखा है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अनुश्री लोया-9766107890, मीना केडिया-9422682538 तथा स्मिता केडिया से 9403866610 इस नंबर पर संपर्क करने का आवाहन किया है.
गणगौर उजवने 21 मार्च को
अग्रवाल जागृति महिला मंडल और अग्रवाल सखी मंच द्वारा गणगौर उजवने का आगामी 21 मार्च को भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन में शामिल होने इच्छुक सदस्यों ने अपना नाम और चार्जेस देने का अनुरोध आयोजकों ने किया है. यह एक सामूहिक आयोजन होकर 20 व्यक्ति-3100 रुपए, अतिरिक्त व्यक्ति 300 रुपए (प्रति व्यक्ति) रखा है. यह आयोजन सभी के लिए खुला है.अधिक जानकारी के लिए अनुश्री लाया एवं मीना केडिया से उक्त दिए गए नंबर पर संपर्क करने का आवाहन किया गया है.





