दर्यापुर पालिका में फेंका कचरा
नगरसेवक रोशन कट्यारमल आक्रमक

* प्रशासन ने तुरंत ली दखल
दर्यापुर /दि.16- गंदगी को लेकर सभी परेशान रहते हैं. चार वर्षों बाद स्थानीय निकायों में जनता राज आया है. ऐसे में जनअपेक्षाएं बढ गई है. जन दबाव के कारण यहां प्रभाग 6 के नगरसेवक रोशन कट्यारमल आज तमतमा गए. अपने वॉर्ड में कचरा ठीक से जमा न करने और सफाई के अभाव में उन्होंने दर्यापुर नगर परिषद में लाकर कचरा डाल दिया. उनके आंदोलन से पालिका प्रशासन सकपका गया.
रोशन कट्यारमल ने अपने गांधी नगर प्रभाग में कचरा जमा कर नगर परिषद की सीढियों पर लाकर डाला, जिससे अधिकारियों की सीटी-पीटी गूम हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अफसर दौडे-दौडे आए. उन्होंने रोशन कट्यारमल से तुरंत चर्चा कर तीन पहिए का रिक्शा बुलाकर आज से ही प्रभाग में कचरा-कूडा-करकट एकत्र करने की जानकारी दी. जबकि पार्षद रोशन कट्यारमल ने कहा कि, अब नियमित साफ-सफाई नहीं हुई तो और तीव्र आंदोलन किया जाएगा.





