बडनेरा में साप्ताहिक गौ सेवा अभियान द्वारा गौजल सेवा का शुभारंभ

अमरावती/दि.30– बडनेरा में सड़कों पर घूमने वाली निराश्रित गौमाता के लिए जल व्यवस्था की एक सराहनीय पहल करते हुए साप्ताहिक गौ सेवा अभियान द्वारा गौ जल सेवा का शुभारंभ किया गया. यह पवित्र कार्य परम पूज्य संत श्रीरामबाबा जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ.
इस अवसर पर कुछ सदस्यों द्वारा अभियान के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा से जुड़ने का आह्वान भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति विशेष रूप से रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की. उपस्थित प्रमुख नागरिको में संत रामबाबा, पूर्व पार्षद चंदूमल बिल्दानी, जीतू मोटवानी, दौलत बजाज, ठाकुर हेमनानी, श्रीचंद बिल्दानी, सुरेश हेमनानी, गोपीचंद बिल्दानी, नारायण हेमनानी, विनोद रेड्डी, दीपक मोटवानी, विनोद झंझाड़, राजू धामलेे, राम रुग्वाणी, विनय मोटवानी का समावेश रहा
उल्लेखनीय है कि, गर्मी के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए गौमाता के लिए जल की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो गई है. इसी उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पानी के बर्तन (वॉटर बाउल) स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी गौमाता प्यासी न रहे. साप्ताहिक गौ सेवा अभियान पिछले कुछ महीनों से बडनेरा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में इस सेवा को व्यापक स्तर पर हर शहर, गांव, जिला और राज्य तक पहुंचाना है.
इस अभियान की शुरुआत एक छोटे संकल्प के रूप में हुई थी, जो अब धीरे-धीरे एक सेवा आंदोलन का रूप ले रही है. वर्तमान में लगभग 60 सदस्य इस अभियान से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़े हुए हैं, और सभी सदस्य नियमित रूप से साप्ताहिक सेवा सहयोग प्रदान कर रहे हैं. अभियान की विशेषता यह है कि इसमें प्राप्त होने वाली सेवा राशि का पूरा लेखा-जोखा पारदर्शिता के साथ रखा जाता है तथा प्रत्येक सप्ताह उसी राशि से गौमाता के लिए चारा एवं जल व्यवस्था का कार्य किया जाता है. अभियान से संबंधित सभी गतिविधियां, वीडियो और फोटो साप्ताहिक गौ सेवा नामक फेसबुक पेज पर नियमित रूप से साझा की जाती हैं. साथ ही, जहां-जहां जल सेवा की व्यवस्था की जा रही है, वहां अभियान का संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा से जुड़ सकें और अपने क्षेत्र में भी ऐसी पहल शुरू कर सकें. अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और गौमाता की सेवा में अपना योगदान दें.

Back to top button