राजपत्रित पशु वैद्यक संगठन का स्नेह सम्मेलन जोरदार
विधायक सुलभा खोडके के हस्ते उदघाटन

* अधिकारियों की पत्नीयों का भी पदक देकर सत्कार
अमरावती / दि.12 – महाराष्ट्र राजपत्रित पशु वैद्यक संगठन महावेट की अमरावती शाखा द्बारा पारिवारिक स्नेह सम्मेलन का जोरदार आयोजन सिकची रिसॉर्ट वलगांव में विधायक सुलभा खोडके की उपस्थिति तथा उपाध्यक्ष डॉ. संदीप इंगले की अध्यक्षता में किया गया. दो दिवसीय सम्मेलन में संभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, परिवारों ने खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का मजा लूटा. अधिकारियों की पत्नीयों का भी मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया गया.
प्रमुख अतिथि के रुप में प्रादेशिक पशु संवर्धन सहआयुक्त डॉ. यीसुदेव वंजारी, उपायुक्त डॉ. संजय कावरे, डॉ. मंगेश काले, डॉ. तुषार बावणे, डॉ. अशोक सोनोने के साथ ही महावेट दुर्गा मंच अध्यक्ष डॉ. स्नेहल पाटिल अकोला, डॉ. श्वेता मोरखडे बुलढाणा, डॉ. संगीता राठोड वाशिम, डॉ. स्नेहल बनसोड अमरावती मंचासीन थे. महावेट के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. तुषार गावंडे, डॉ. सलीम तडवी, डॉ. स्वप्निल सोनवने, डॉ. पंकज घावट, विभागीय सहसचिव डॉ. तुषार वाटाणे उपस्थित थे.
संचालन डॉ. मीरा विनकरे और डॉ. दर्शना उभाड ने किया. आभार प्रदर्शन डॉ. मिलिंद राउत और डॉ. उदय देशमुख ने व्यक्त किया. पुरस्कार वितरण की बागडौर डॉ. नितिन राउत, डॉ. सागर ठोसर, डॉ. आनंदद बोरकर ने संभाली. यवतमाल जिला संघ ने पुरुष क्रिकेट में विजेता और बुलढाणा ने रनरअप ट्रॉफी जीती. महिला क्रिकेट में पर्पल सेवेन टीम विजेता रही.





