छत से गिरने से बच्ची की मृत्यु

5 वर्ष की दक्षिता के निधन पर नीलगांव में शोक

नागपुर / दि.13- सावनेर के पास नीलगांव में रविवार को उस समय वातावरण शोकमग्न हो गया. जब 5 वर्ष की दक्षिता प्रशांत ठाकरे की छत से गिरने के कारण मृत्यु हो गई. बताया गया कि घर के लोग छत पर पापड सुखा रहे थे. दक्षिता भी छत पर गई थी. उस पर किसी का ध्यान न रहा और दोपहर 4.30 बजे के दौरान वह छत से नीचे गिर गई. उसे लेकर सभी परिजन और पास पडोस के लोग अस्पताल दौडे. नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. किंतु बचाया न जा सका.

Back to top button