परीक्षा देने निकली छात्रा लापता

नागपुरी गेट थाने में अपहरण का मामला दर्ज

अमरावती /दि.21 – नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने से हडकंप मच गया. उक्त छात्रा 10 वीं कक्षा का पेपर देने के लिए घर से स्कूल के लिए युनिफार्म में निकली थी. लेकिन वह स्कूल तक नहीं पहुंची. परिजनों की काफी तलाश के बाद पता न चलने से आखिरकार मामला नागपुरी गेट पुलिस थाने मेें पहुंचा. जहां परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 वीं में है. शुक्रवार को 10 वीं कक्षा की परीक्षा शुरु हुई. पहले ही दिन पेपर रहने से बोर्ड परीक्षा शुरु होने के कारण वह सुबह 9 बजे के करीब स्कूल का ड्रेस पहनकर साइकिल से परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र के लिए निकली. लेकिन वह वहां नहीं पहुंची. इस पर उसके परिजनों ने नागपुरी गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की.

Back to top button