युवती पर दुराचार करने के साथ ही दी जान से मारने की धमकी

अमरावती/दि.7 – स्थानीय गाडगे नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 वर्षीय युवती के साथ अपने परिचय का फायदा उठाते हुए जबरन शारीरिक दुराचार करने, उसका अपहरण करने और उसे जान से मार देने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ है. जिसे लेकर युवती की ओर से मिली शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने रितीक दिवाकर डोलस (26, विलास नगर) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया है.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक नांदगांव पेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाली 19 वर्षीय युवती का उसकी एक सहेली के जरिए वर्ष 2025 के दौरान रितीक डोलस के साथ परिचय हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे के साथ मोबाइल फोन पर बातचीत करनी शुरु की थी. इसी दौरान उक्त युवती को पता चला कि, रितीक डोलस हमेशा ही शराब का सेवन करता है, तो उसने रितीक डोलस के साथ बातचीत करनी बंद कर दी. इसके उपरांत 10 दिसंबर 2025 को उक्त युवती अपनी सहेली के साथ गाडगे महाराज की यात्रा में पहुंची, तो रितीक डोलस से वहां पहुंचकर उक्त युवती को अपनी दुपहिया पर बिठाया और उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. साथ ही वह उसे अपने साथ प्रेम के जरिए मुंबई भी लेकर गया और वहां पर भी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जहां से 25 दिसंबर को उसे अमरावती वापिस लाने के बाद विलास नगर स्थित अपने घर पर रखा और उसे धमकी दी कि, अगर उक्त युवती उसके साथ नहीं रहती है, तो उसे व उसके भाई को जान से मार दिया जाएगा. इस शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (2), 64 (2) (एम) व 87 के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरु की.

Back to top button