साजिद पठान को दें वाय सुरक्षा

युवा कांग्रेस की सीएम से मांग

* आईजी को भी दिया निवेदन
* बिश्णोई गैंग के शुभम लोणकर ने दी है धमकी
अमरावती /दि.23 – अकोला पश्चिम के विधायक, कांग्रेस नेता साजिद पठान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोणकर द्वारा जान से मारने की धमकी दिये जाने की वजह से उन्हें तत्काल वाय श्रेणी की सुरक्षा देने का अनुरोध युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया है. सीएम के नाम एक विस्तृत निवेदन आज अमरावती रेंज के महानिरीक्षक को सौंपा गया. निवेदन देते समय आसीफ भाई तवक्कल, नसीम खान पप्पू भाई, समीर जवंजाल सहित युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे.
निवेदन में कहा गया कि, गत 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अकोला के विधायक साजिद खान पठान को मोबाइल फोन पर कॉलिंग एप से फोन आया और सामने वाले ने अपने आप को लॉरेंस गैंग का शुभम लोणकर बोल रहा हूं कहकर दो दिनों में 10 करोड रुपए दें अन्यथा तेरा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बाबा सिद्दीकी जैसा गेम करने की स्पष्ट धमकी दी. प्राथमिक जांच में उक्त कॉल अमेरिका से आने की जानकारी मिली. शुभम लोणकर मूल रुप से अकोट तहसील के नेव्होरी बुद्रुक का रहने वाला है.
शुभम लोणकर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की. जबाबदारी स्वीकारने का संशय है. लोणकर की अकोला पुलिस ने शस्त्र तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था. उसका स्थानीय लेवल पर नेटवर्क सक्रिय रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. युवक कांग्रेस ने निवेदन में यह भी कहा कि, विधायक साजिद खान पठान की सुरक्षा उपरोक्त धमकी के कारण खतरे में आ गई है. उनको जान का धोखा हो गया है. जनप्रतिनिधि के रुप में साजिद पठान पूरे राज्य में घुमते है. अल्पसंख्यक और दलित समाज के अन्याय के विरुद्ध लडते है. इसलिए उन्हें पुलिस की विशेष स्कॉटींग गाडी उपलब्ध करवाने और तत्काल वाय सुरक्षा देने की मांग युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सागर कलाने ने की. इस समय गुड्डू हमीद, फिरोज शाह, वैभव देशमुख, आशीष यादव, ईश्वर खंडारे, अकोला से सैयद अहमद, नजीर खान बीके, इरफान पठान, मो. शाकीर, अजिम ठेकेदार, रियाज राजू उपस्थित थे.

Back to top button