लाडली बहनों के लिए अच्छी खबर
अब ई-केवायसी में 31 मार्च तक सुधार कर सकेंगे

अमरावती/दि.7 – मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के तहत जिन महिलाओं ने ई-केवायसी की हैं, लेकिन वह करते समय कुछ गलती होने की बात प्रकाश में आयी थी. ऐसी महिलाओं को फिर से एकबार ई-केवायसी में सुधार करने के लिए समय दिया गया हैं. शुक्रवार 6 फरवरी को राज्य शासन द्बारा निकाले गए एक परिपत्रक के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक ई-केवायसी में सुधार किया जा सकेगा.
राज्य शासन द्बारा शुक्रवार 6 फरवरी को निकाले गए परिपत्रक के मुताबिक मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक जीन महिला लाभार्थियों ने ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण की थी और वह प्रक्रिया पूर्ण करते समय लाभार्थियों के परिवार के सदस्य नियमित/ कायम, कर्मचारी/ कंत्राटी कर्मचारी के रूप में सरकारी विभाग/उपक्रम/ मंडल/ भारत सरकार अथवा राज्य सरकार की स्थानीय संस्था में कार्यरत न हो अथवा सेवानिवृत्ति के बाद निवृत्ति वेतन ले रहे हैं अथवा नहीं, इस बाबत पर्याय चयन करते समय गलती से अनेक महिलाओं द्बारा गलत पर्याय चयनीत किया गया था. इस कारण योजना के मानक निमित्त संबंधित लाभार्थी महिलाओं की गहन जांच कर लाभार्थियों की पात्रता, अपात्रता की प्रत्यक्ष जांच करने बाबत सभी संबंधित जिलाधिकारी को 20 जनवरी 2026 के पत्रक में सुचित किया गया था. संबंधित लाभार्थि महिलाओं की तत्काल जांच करने के लिए ऑनलाई ई-केवायसी में फिर से एक बार सुधार करने का अवसर देने की मांग योजना के लाभार्थियों की तरफ से और क्षेत्रीय कार्यालय से बार-बार की जा रही थी. इस मांग को देखते हुए लाभार्थी महिलाओं के लिए ही ई-केवायसी में फिर से एक बार सुधार करने का अवसर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध कर दिया गया हैं. इस निमित्त योजना के पोर्टल पर सुधार किया गया हैं. उसके बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार करने का अवसर उपलब्ध नहीं किया जाएगा, ऐसी सूचना भी इस परिपत्रक से की गई हैं. संबंधित परिपत्रक महाराष्ट्र शासन के ुुु.ारहरीरीहीींर.र्सेीं.ळप इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं.





