गोरखनाथ जाधव गाडगेनगर के नए थानेदार
पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश

अमरावती/दि.18 – शहर में बढते अपराध, न्यायाधीश के निवासस्थान पर हुई घरफोडी और कानून व सुव्यवस्था पर उठाए जाते सवाल की पृष्टभूमि पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने 17 फरवरी को पुलिस दल में महत्वपूर्ण बदलाव किए है. आयुक्तालय के 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए है. संवेदनशील गाडगे नगर पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी अनुभवी गोरखनाथ जाधव को सौंपी गई हैं.
पुलिस आयुक्त द्बारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक कल्याण शाखा के पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव को गाडगे नगर, विशेष शाखा के निलेश करे को कल्याण शाखा तथा गाडगे नगर के थानेदार अतुल वर को विशेष शाखा भेजा गया है. नियंत्रण कक्ष के उपनिरीक्षक सागर ठाकरे और गणेश राउत को क्रमश गाडगे नगर और नांदगांव पेठ स्थानांतरीत किया गया है. पिछले कुछ दिनों से गाडगे नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आतंक मचा रखा हैं. रविवार को तडके 5 न्यायाधीश और 4 न्यायालयीन कर्मचारियों के निवासस्थान पर चोरी हुई. उसके पूर्व एक सराफा व्यापारी की रैकी कर आभूषण लूटे गए. गोवंश की तस्करी करनेवाले वाहन ने एक शिक्षक को कुचल दिया. इस कारण गाडगे नगर पुलिस पुशासन पर सवाल उठाए जा रहे थे. इसी कारण इस हाई प्रोफाईल क्षेत्र की जिम्मेदारी कडे अनुशासन के अधिकारी गोरखनाथ जाधव को सौंपी गई हैं.
* अन्य तबादलों की प्रतिक्षा
एक तरफ गाडगे नगर में बदलाव हुआ रहा तो भी नागपुरी गेट, वलगांव, बडनेरा और कोतवाली पुलिस स्टेशन के थानेदारों का कार्यकाल समाप्त हो गया है. उनके तबादलों के आदेश अब तक प्रलंबित रहने से पुलिस महकमें में तरह-तरह की चर्चा शुरू है. इन तबादलों के बाद अब अमरावती शहर की बढती चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने में नए थानेदार कितने सफल साबित होते है इस पर सभी का ध्यान केंद्रीत है.





