सरकार हकीकत छिपा रही
सांसद बलवंत वानखडे का आरोप

* सिलेंडर की लाइन में लगे लोगों से किया संवाद
अमरावती/दि.16 – जिले के सांसद और कांग्रेस नेता बलवंत वानखडे ने आरोप लगाया कि, बीजेपी और उसकी सरकारें गलत दावे कर रही है. रसोई गैस को लेकर हकीकत छिपाई जा रही है. वे खुद सिलेंडर की लाइन में लगे अमरावती जिले के कई गैस एजेंसियों के बाहर खडे लोगों से बात कर चुके हैं. जिले में रसोई गैस की भयंकर तंगी रहने पर भी बीजेपी सरकार उसे बता नहीं रही है. दरअसल यह केंद्र सरकार के गडबड नियोजन का मामला है.
सांसद वानखडे ने कहा कि, बीजेपी का आरोप सरासर झूठा है कि, विपक्ष गलत नैरेटीव और अफवाहें फैला रहा है. जिले में कई स्थानों पर उन्होंने देखा कि, लोग कडी धूप के बावजूद घंटों कतारों में लगे है. यदि लोगों के पास रसोई गैस होती तो इतनी धूप में कौन इस तरह लाइन में खडा रहता. सांसद वानखडे ने आरोप किया कि, मोदी सरकार लोगों को भरपूर मात्रा में रसोई गैस भी उपलब्ध नहीं करवा रही और उनके विपक्ष पर आरोप मढ रही.